Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:अयोध्या उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष व न्यू व्यापार मंडल अध्यक्ष ने थामा सपा का दामन

वासुदेव यादव

अयोध्या। आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर 

नंदकुमार गुप्ता, हनुमान गढ़ी के महंत मनीरामदास व व्यापारी नेता शक्ति जयसवाल के प्रयास से अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता व न्यू बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कौशल आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर अपने बहुत सारे अयोध्या के व्यापारी साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

 


 सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने  सभी को पार्टी का झंडा सौंपकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव  व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।

  

इस मौके पर सपा प्रत्याशी अयोध्या विधानसभा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा आज भाजपा के शासन में अयोध्या के व्यापारियों को विकास के नाम पर उजाड़ा जा रहा है जिससे इनकी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है और इनका परिवार भुखमरी की कगार पर है। 


अब यही व्यापारी समाजवादी पार्टी में शामिल होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ कर  2022 में अखिलेश यादव  की सरकार बनाएंगे,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने आये हुए सभी व्यपारियो को माला पहनाकर स्वागत किया व कहा कि आप सभी व्यापारी भाइयो के साथ समाजवादी पार्टी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

 


सपा महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुन्नी लाल गुप्ता, रामनरेश जयसवाल, रवि गुप्ता, सुनील कौशल, सूरज पटवा, गोविंद पटवा, राकेश गुप्ता, रमेश मोदनवाल, राम बहाल, अंकित, गोपाल जी, जयशंकर, राम भूषण, विकास सैनी, अनुज चौहान, तुषार गुप्ता, हरीश गुप्ता, अभिषेक, रामदयाल प्रजापति, अनमोल कौशल, अंशु, किशोर,, गौरव जयसवाल, राहुल, बृजेश, रामचंद्र, सूरज दास, आयुष, ब्लू कौशल, विजय दुबे, रामचंद्र जायसवाल,  रामप्रसाद आदि लोग शामिल हुए महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया।

 


इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद मीसम, अयोध्या महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, व्यापार सभा महासचिव विजय यादव, मंजीत यादव, छात्र सभा अध्यक्ष शिवांशु तिवारी  अमित पांडे, सोनू अचारी, शिवम गुप्ता व अक्षत श्रीवास्तव निखिल जायसवाल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे