Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज नगर में निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव के मौके पर मंगलवार को करनैलगंज नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 


गुरुद्वारे में लंगर एवं शबद, कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव के मौके पर विशाल शोभायात्रा दिन में 12 बजे गुरुद्वारे से निकाली जाएगी। 


जो करनैलगंज नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए रात्रि 8 बजे गुरुद्वारे में समाप्त होगी। शोभायात्रा निकालने की पूर्व गुरुद्वारे में शबद, कीर्तन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा और लगातार लंगर का चलेगा। 


शोभा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे