Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जेठवारा पुलिस ने हत्या के आरोपी माँ बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल


वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ :जेठवारा पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।



थाना प्रभारी निरीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम काछा के पास, दुबे का पुरवा जंगल में युवक का शव मिला था।

 

जिसकी पहचान मनोज यादव पुत्र गंगा प्रसाद निवासी कांछा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के रुप में हुई थी। 


शव के गले व शरीर के अन्य जगहों पर कटे के निशान थे व मौके से ही खून लगी हुई एक कुल्हाड़ी बरामद की गयी थी। 


इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना जेठवारा में विकास दुबे के विरूद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना जेठवारा आदित्य कुमार सिंह मय टीम ने जेठवारा थाना क्षेत्र के दुबे का पुरवा काछा गांव निवासी विकास दुबे उर्फ जैकी पुत्र स्वर्गीय अरुण दुबे और आरोपी के साथ संलिप्त महिला जेठवारा थाना क्षेत्र के दुबे का पुरवा काछा गांव निवासी सुनीता दुबे पत्नी स्व• अरुण कुमार दुबे को  क्षेत्र जेठवारा के भुवालपुर, डोमीपुर, प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे