Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जलवायु परिवर्तन रोकने हेतु हरियाली को बढ़ाना जरूरी:अजय क्रांतिकारी

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़: पर्यावरण सेना द्वारा जारी जलवायु परिवर्तन जागरूकता अभियान के क्रम में मान्धाता ब्लॉक के बोझी गांव में पर्यावरण मीटिंग कर लोगो को पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और होली पर फूलों की होली खेल कर ग्रीन होली मनाकर पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई।


इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख के नेतृत्व में अमरूद के पौधे का रोपण किया गया। 


पर्यावरण मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हरियाली बढ़ाना जरूरी है।


जीतने ज्यादा पेड़ रहेगें और हर व्यक्ति पेड़ लगाकर उसे बचाएगा उतना ही अधिक धरती पर जीवन को उपलब्धता सुनिश्चित होगी।हमें कार्बन उत्सर्जन को रोकते हुए हर हाल में पौधे लगाकर उसकी रक्षा करनी होगी।


उन्होंने सभी से जल रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए त्योहारों में  रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंग और फूलों की होली मनाते हुए हमें सामाजिक सदभाव और पर्यावरण को बचाने का कार्य करना होगा।


इस मौके पर शीतला प्रसाद,सुनील कुमार,नमन कुमार तिवारी, पहलादी प्रजापति, बिटान देवी और वीरेंद्र प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे