Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परसपुर के मशहूर जादूगर मिस्टर इंडिया जादूभूषण राष्ट्रीय अवार्ड से हुए सम्मानित

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज तहसील के परसपुर क्षेत्र के मशहूर जादूगर मिस्टर इंडिया को जादूभूषण राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 


रविवार को नाशिक महाराष्ट्र के कालिदास कला मंदिर में बालशास्त्री जम्भेकर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिले के परसपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध जादूगर मिस्टर इंडिया के नाम से मशहूर रऊफ खान को राष्ट्रीय सम्मान चिन्ह 2022 जादूभूषण राष्ट्रीय अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।


जादूगरी क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिस्टर इंडिया को सम्मानित किया गया है। 


जानकारी देते हुए रऊफ खान ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में फिल्म जगत की अभिनेता हार्दिक जोशी, अभिनेत्री सुरेखा लहमगे शर्मा, अभिनेत्री किरण के राव, पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र दास पाण्डेय महाराष्ट्र नाशिक, सतीश नाना कुलकर्णी आदि शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे