Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:प्रशासकीय मंदिर के आसपास भीषण गंदगी का अंबार

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर के गोंडा लखनऊ मार्ग के किनारे स्थित बालकराम पुरवा मोहल्ले में जिलाधिकारी के प्रशासकीय मंदिर के आसपास भीषण गंदगी का अंबार है। 


यहां करीब 8 माह पूर्व प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का मंदिर पर आगमन होने पर मंदिर के आसपास की साफ सफाई कराई गई थी। उसके बाद से स्थिति जस की तस पड़ी हुई है। 


भीषण गंदगी का अंबार है सड़क के किनारे जबरदस्त कूड़ा का ढेर एवं जलभराव है। गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है इससे बीमारियों के फैलने का खतरा तो बना ही है, साथ ही होली के दिन इसी मार्ग से जुलूस भी निकलता है। साफ सफाई व्यवस्था के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका को पत्र भी दिया गया मगर साफ सफाई व्यवस्था अब तक नहीं हुई है। 


ठाकुर श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर बालकराम पुरवा जिसके प्रशासक जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी स्वयं है और मंदिर के आसपास की सफाई व्यवस्था इस तरह बदतर है कि 8 महीनों से एक जगह डंप कूड़ा नहीं हटाया गया। 


जबकि उसी स्थल से 10 मीटर की दूरी पर नगर क्षेत्र का कूड़ा इकट्ठा किया जाता है और सुबह 10 बजे उसे भरकर दूर ले जाया जाता है। मगर इस गंदगी की सफाई नहीं कराई गई। 


जबकि उप जिलाधिकारी हीरालाल ने साफ-सफाई कराने एवं कूड़ा मंदिर के आसपास न लगाने के निर्देश नगर पालिका को दिए थे। 


उसके बावजूद नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मंदिर के प्रशासक व उप जिलाधिकारी हीरालाल बताते हैं कि इस संबंध में जांच करा कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे