Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दू जागरूकता संस्थान ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची

पं श्याम त्रिपाठी

गोण्डा: हिन्दू जागरूकता संस्थान ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की है।


हिन्दू जागरूकता संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है! 


उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रदेश कार्यकारिणी के युवा और मुख्य पदाधिकारी संस्थान की उन्नति और मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे! 


प्रदेश कार्यकारिणी में गोपी कृष्ण तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता, वीरेंद्र गुप्ता और अश्वनी कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्याम त्रिपाठी को प्रदेश महामंत्री, दुर्गेश कुमार,नवीन गुप्ता और रजनीश तिवारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संजय श्रीवास्तव को गोंडा जनपद का जिला महामंत्री बनाया गया है! 


वहीं युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में हरवीर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, कौशल गौतम को प्रदेश मंत्री और दिव्यांश तिवारी को युवा मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है! 


प्रदेश अध्यक्ष अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे