Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

MLC CHUNAV 2022 BALRAMPUR:कार्यकर्ताओं की मेहनत दिलाएगी भानु त्रिपाठी को जीत


आनन्द तिवारी
जनपद बलरामपुर मे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व राज्य मंत्री गायत्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ एस पी यादव ने समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि वह भाजपा का घमंड चूर करने के लिए एकजुट होकर विधान परिषद प्रत्याशी डॉ भानु त्रिपाठी जीत दिलाने के लिए पूरी लगन व निष्ठा से जुट जाएं ।


डॉ एस पी यादव ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है कि सत्ता के घमंड में चूर भाजपा को सबक सिखाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं, विधानसभा चुनाव में सपा ने गोंडा-बलरामपुर से डॉ. भानु त्रिपाठी को एमएलसी का प्रत्याशी बनाया है। 

कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें जीत दिलाएं। दोनों जिले से डॉ भानु को कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहाकि पंचायत व विधानसभा चुनाव में सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने खूब तांडव किया। 

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका खूब समर्थन किया। लेकिन अब सपा इन नीतियों को लेकर सतर्क है। क्षेत्र में सर्वाधिक ग्राम प्रधान बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य समाजवादी के हैं और यही कार्यकर्ता एमएलसी चुनाव में डा. भानु त्रिपाठी को विजई बनाएंगे। 


गोंडा सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि दोनों जिलों के कार्यकर्ता पूरी तरीके से उत्साहित हैं और एमएलसी चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को आईना दिखाते हुए सपा प्रत्याशी को विधान परिषद भेजा जाएगा। 

जिला अध्यक्ष परसुराम वर्मा ने कहाकि विधानसभा चुनाव में हुई चूक के कारण जिले की एक सीट पर ही जीत मिल सकी, हालांकि समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है। 

उन्होंने कहाकि एमएलसी चुनाव में इस कमी को पूरा करते हुए हम पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधान परिषद भेजेंगे। 

डॉ भानु त्रिपाठी ने कहाकि तराई के गांधी कहे जाने वाले डॉ एसपी यादव समेत दोनों जिले के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है‌। 

यही कार्यकर्ता हमें एमएलसी चुनाव में जीत दिलाएंगे। बैठक में निवर्तमान एमएलसी महफूज खां ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील की। 

 इस दौरान राकेश यादव, बहलोल नियाजी, नीरज शुक्ला, शुभम, वैभव पाठक, डॉ एसके यादव, राम दयाल, राम निवासी, चतुर्भुजी यादव, नौमान हासमी, रामकुमार यादव, राधेश्याम वर्मा, डब्ल्यू उपाध्याय, नितिन तिवारी, वसीम मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे