Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कंधई पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित, 50-50 हजार रुपये के इनामियां आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के थाना  कंधई के ग्राम उआरी खुर्द में बकाये पैसे के लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी व एक व्यक्ति को गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया था। 


इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना कंधई में धारा 302, 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में 2 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। 


घटना से सम्बन्धित 2अभियुक्त, 01. आदित्य सरोज उर्फ बिल्लू व 02. अभिषेक सरोज पुत्रगण शीतला सरोज निवासीगण बारीखुर्द थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ फरार चल रहे थे। 


उक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा 50-50 हजार रु0 का इनाम घोषित किया गया था।


उक्त दोनों इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर किये जा रहे प्रयास के क्रम में दिनांक- 08.04.2022 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 यूनिट, प्रयागराज द्वारा उक्त दोनों इनामियां अभियुक्तों 01. आदित्य सरोज उर्फ बिल्लू व 02. अभिषेक सरोज को एकता नगर थानाक्षेत्र अनाज मण्डी, पटियाला से गिरफ्तार करके जेल भेजने का दावा पुलिस कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे