Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:कोटेदार की मनमानी को लेकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबटपुर निबासी राजू, शमीम, जुबेदा, सादाब, रुबीना, आजाद, रमजान सहित 13 लोगों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर तहसील में प्रदर्शन किया है। 


कार्ड धारकों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के कोटेदार मनमानी तरीके से खाद्यान का वितरण कर रहे है। 


अंगूठा लगवाकर कहते हैं कि आपका अंगूठा नही लग रहा है। सरकार ने प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान वितरण करने का निर्देश दे रखा है। 


मगर कोटेदार 5 किलो की जगह 3 किलोग्राम वितरण कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली व जान से मारने की धमकी देकर भगा देते हैं। 


उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। सम्बंधित पूर्ति निरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे