डॉ ओपी भारती
उत्तर प्रदेश के गोंडा में शर्मनाक मामला उजागर होने से लोग स्तब्ध रह गए हैं। अधेड़ की काली करतूत सामने आने के बाद, आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट, दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने अधेड़ से दुष्कर्म होने के बाद पुत्री को जन्म दिया है। मामले में परिजनों के शिकायती पत्र पर पुलिस ने दुष्कर्मी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
लकड़ी की ठेकेदारी करता है आरोपी
पीड़िता से मिली जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव का रहने वाला अवध किशोर उर्फ लल्लन मिश्रा लकड़ी खरीदने का काम करता है। उसके घर पर लगे पेड़ों की खरीदारी करने के लिए डेढ़ वर्ष पहले वह घर आया था, इसी दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद आरोपी का लगातार उसके घर आने जाने का सिलसिला जारी हो गया, आरोपी अपने झांसे में लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। तभी वह गर्भ से हो गई।
शादी से इनकार
2 अक्टूबर को किशोरी मां बन गई, उसने एक पुत्री को जन्म दिया। ऐसे में परिजनों ने आरोपी से संपर्क करके किशोरी को पत्नी स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी ने रिश्ता स्वीकार करने से इंकार कर दिया। आरोपी के सामने परिजन समाज, लोक लाज की दुहाई देते हुए बहुत गिड़गिड़ाए, लेकिन वह उनकी सुनने को तैयार नहीं हुआ। अनंतः थक हार कर पुलिस में शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में वजीरगंज थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने दूरभाष पर बताया कि आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ