Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती: विश्व हिंदू परिषद ने मनाया रामोत्सव पर्व,महाआरती का हुआ आयोजन

सुनील उपाध्याय

बस्ती : विश्व हिंदू परिषद ने आज रामोत्सव  पर्व और महाआरती का आयोजन शहर के एक विद्यालय में किया ।


मुख्य वक्ता गजेंद्र जी के द्वारा  भगवान श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का  शुभारंभ किया गया ।

प्रारंभ में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ का आयोजन हुआ उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी के द्वारा रामोत्सव  पर्व पर विस्तार से अपने विचारों को रखते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद पूरे वर्ष में सात उत्सव का आयोजन करता है

और उन उत्सवों के माध्यम से देश समाज में ग्राम स्तर तक जाकर जन जागरण केअभियान को गति प्रदान करने का काम करता है। 


उन सात उत्सवों के बारे में बताते हुवे उन्होंने कहा कि  रामोत्सव, जन्माष्टमी (स्थापना दिवस)गोपाष्टमी ,दुर्गा अष्टमी गीता जयंती,  मकर संक्रांति इन प्रमुख उत्सवों में से विश्व हिंदू परिषद आज अपना प्रथम उत्सव राम उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 


भगवान राम के विचारों और जीवन  चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने  समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने का काम किया जिसका परिणाम ये रहा की  समाज में हिंदू संस्कृति के संवर्धन में उनके विचारों और कार्यों ने  अपनी अहम भूमिका निभाई। 


उन्होंने आगे कहा कि आज समाज का थोड़ा सा हिस्सा ही संगठित हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप पूरा विश्व हर विषम परिस्थिति में भारत की तरफ आशा भरी  नजरों से देखता है और सबको भारत से ही सहयोग की अपेक्षा रहने लगी है।


उन्होंने कहा कि आज रूस और यूक्रेन की जंग में भी दोनों देश लगातार भारत से बात कर रहे है और अन्य देशों के  नागरिक और छात्र  भी अपनी सुरक्षा भारत के झंडे के नीचे ही पाते थे। और दोनों देशों का मानना है कि भारत ही समस्या का समाधान निकाल सकता है। 


यह तब है जब हम बहुत सूक्ष्म मात्रा में अभी संगठित हुवे है । भारत का हिंदू विभिन्न जात पंथ से उपर उठकर जिस दिन संगठित होने लगेगा तो वह दिन दूर नही जब भारत पुनः विश्व गुरु बन जायेगा ।


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज समाज में लव जिहाद जैसे  मामले बढ़ रहे हैं उससे भी हमें सचेत होकर अपने परिवार की सुरक्षा करनी है इसके लिए विश्व हिंदू परिषद लगातार जन जागरण का काम कर रहा है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र भाटिया संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,  सत्य प्रकाश सिंह प्रांत उपाध्यक्ष , नागेंद्र सिंह प्रांत मंत्री  , ओम प्रकाश आर्या प्रमुख मंडल आर्य समाज, गोपेश पाल जिलाध्यक्ष, नीरज गुप्ता नगर अध्यक्ष, राहुल शुक्ला विभाग सत्संग प्रमुख, धर्मेंद्र चौरसिया कार्याध्यक्ष , श्रद्धेय पाल जिला मंत्री , संतोष शुक्ला जिला उपाध्यक्ष ,महेंद्र शंकर, रविन्द्र कश्यप जिला प्रचार प्रमुख, संजय जिला कोषाध्यक्ष परशुराम जिला सह मंत्री  शिवकुमार, राममोहन जिला प्रचारक श्री राम जिला कार्यवाह ,संतोष सिंह डॉक्टर शतुघन सिंह अभय पाल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ,अनुराग शुक्ला , रितेश पाल,सुनील गुप्ता ,अखिलेश दुबे पवन कशौधन गोपेश त्रिपाठी राघवेंद्र सिंह वागीश बृजेश पाल राजवंत सिंह अरविंद सिंह अंकुर श्रीवास्तव उमेश मणि , राजीव , प्रियंका सिंह प्रधानाचार्या, अरविंद सिंह प्रधानाचार्य , तारक जयसवाल सहित हिंदू समाज के सभी संगठन के लोग ने  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे