Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:टिफिन बैठक एक अभिनव प्रयोग है जो परस्पर समरसता एवं पारिवारिक भाईचारा का सन्देश देने का कार्य करेगा



सुनील उपाध्याय

बस्ती।जिले मे आज देश का गौरव बढ़ाने वाले देश के यस्शवी प्रधानमन्त्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमन्त्री बनने के 8 बर्ष 30 मई 2022 को पूर्ष हो रहे है


इन 8 वर्षो के कुशल नेतृत्व में विकास ,आत्म निर्भर भारत, किसान उत्थान, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, युवा कल्याण, स्वाभिमान, शौर्य, पराक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत के जो कार्य हुए है उनके प्रसार हेतु भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 30 मई से 14 जून 2022 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करेगी।


इसी क्रम में किसान मोर्चा के कुशल नेतृत्व में एक दिन का कार्यक्रम करना है। इसी सिलसिले में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बस्ती अमहट घाट पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी ये विशेष ध्यान रखे की किसानों को कही भी विशेष रूप से मंडी में हो रही समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। 


बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक के नाम पर जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा के नाम पर सहमती बनी। 


वही विधानसभा संयोजक के लिए क्रमशः हर्रैया प्रदीप द्विवेदी, कप्तानगंज वरुण पाण्डेय, रूधौली नागेन्द्र शुक्ला, बस्ती सदर अवनीश सिंह महादेवा अंकित पाण्डेय के नाम की घोषणा हुई।


मुख्य वक्ता रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहाँ 5 जून को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस के अवसर पर किसान मोर्चा प्रत्येक विधानसभा में 05 जून 2022 को किसी गाँव के तालाब / पोखर की सफाई व किसी एक स्थान पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करेगा। 


जिसमे अपने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मलित होंगे तथा 29 मई 2022 को माननीय प्रधानमोंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम अधिक से अधिक गाँव के लोग सुने इसकी व्यवस्था करनी है।

 

मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने कहाँ टिफिन बैठक एक अभिनव प्रयोग है जो परस्पर समरसता एवं पारिवारिक भाईचारा का सन्देश देने का कार्य करेगा।

 

श्री यादव ने कहाँ लगाये गए वृक्ष को 1-2 वर्ष के लिए स्थानीय निवासियों को उनकी सुरक्षा संरक्षा हेतु गोद देना है क्षेत्रीय महामंत्री ने भरोसा जताया है की यह कार्यक्रम पूर्व की भांति सभी पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम से दिव्य और भव्य होगा।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे, सतेन्द्र सिंह भोलू, गौरव मणि त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, सीताराम श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, अलोक पाण्डेय, उमेश त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय, वरुण सिंह, अवनीश सिंह, प्रदीप द्विवेदी, अजीत शुक्ला, नागेन्द्र शुक्ला, लवकुश चौबे, पंकज मिश्रा, पवन वर्मा, रमेश तिवारी, शशांक मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, अरूण पाण्डेय, रोशन शुक्ला, सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, डब्लू उपाध्याय सहित जिला एवं मण्डल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे