Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्पीड़न पर खफा वकीलों ने किया न्यायिक कामकाज का बहिष्कार



गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय पर साथियों के पुलिस व प्रशासनिक उत्पीड़न से नाराज स्थानीय वकीलों ने भी बुधवार को न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। 


संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि जिले के अधिवक्ता विकास को फर्जी मुकदमें में नामजद किया गया है। 


वहीं एक अन्य साथी अधिवक्ता का भी पुलिस की लापरवाही से उत्पीड़न हो रहा है। बैठक का संचालन महामंत्री शेषनाथ तिवारी ने किया। 


इस मौके पर राममोहन सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, टीपी यादव, दिनेश सिंह, विकास मिश्र, विपिन शुक्ल, दीपेन्द्र तिवारी, सुमित त्रिपाठी, घनश्याम मिश्र, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील शुक्ल, आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे