रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। अब बाइक पर बिना हेलमेट या ट्रिपलिंग बाइक से फर्राटा भरना भारी पड़ सकता है। करनैलगंज पुलिस ने शुक्रवार से अभियान की शुरुआत की है। चेकिंग
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में बिना हेलमेट, तीन सवारी व बिना नम्बर प्लेट के साथ साथ बुलेट वाहन से फायर की आवाज निकालने वालों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को दस वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने बिना हेलमेट के ट्रिपलिंग कर बाइक से फर्राटा भरने वालों को पकड़- पकड़कर ई-चालान किया।
उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह व उपनिरीक्षक परशुराम सिंह ने हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग के पास सुक्खापुरवा तिराहे पर अभियान चलाकर दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलाने, हेलमेट का उपयोग न करने और कागजात न होने पर पर 10 वाहनों का ई-चालान किया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ