Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम नगरी अयोध्या में बीती रात बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न

 


 

वीडियो

वासुदेव यादव

अयोध्या:राम नगरी अयोध्या में बीती रात बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। 


इसके चलते राहगीर और बाहरी तीर्थयात्री काफी परेशान नजर आए।  बिरला धर्मशाला से राम जन्मभूमि दर्शन को जाने वाले मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या आम बनी रहे।

   

इसके अलावा अयोध्या के अन्य क्षेत्रों में भी जगह जगह मानसून की पहली बारिश के चलते जलभराव की समस्या बनी रही। मानसून की पहली बारिश ने ही अयोध्या नगर निगम की पोल खोल दी है।

  

बताते चलें कि बारिश के पहले राम नगरी अयोध्या के समस्त नालों की पूर्ण रूप से सफाई नहीं की गई। जिसके चलते बारिश होने पर जगह-जगह जलभराव की समस्या आम समस्या बनी रही। 


सबसे बड़ी समस्या विडला धर्मशाला के सामने निर्माणाधीन मार्ग पर देखने को मिला जहां पर बारिश होने से सड़क का मलवा व कीचड़ से होकर श्रद्धालु दर्शन जाने को विवश व मजबूर दिखे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे