Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने गौ आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण, खामियां थी फिर भी नही दिखी खामियां


                         बोले सीडीओ


बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा: गौ आश्रय केंद्र रानीपुर में अनियमितता की खबरो के बाद मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा गौ आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया जाना निर्धारित हुआ, 


मौके खण्ड विकास अधिकारी इटियाथोक, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जेई, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान मौके पर उपस्थित रहे।


तमाम खामियां होते हुए भी मुख्य विकास अधिकारी को कोई कमी नज़र नही आई, दरअसल वीडियो इटियाथोक, ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद शमीम ग्राम प्रधान इत्यादि लोगों ने सी.डी.ओ साहब को वही दिखाया जो वे दिखाना चाहते थे।


आपको आखों देखा हाल बताएं तो पहली कड़ी में ही आश्रय केंद्र के निर्माण ब्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे है, रानीपुर गाँव में बने इस आश्रय केंद्र का निर्माण वर्ष 2019/20 में पूर्ण दर्शाया गया है ।



जबकि आश्रय केंद्र का मुख्यद्वार ही पूर्ण नही है न तो उस पर कहीं ये लिखा पाया गया की आश्रय केंद्र किस नाम से किस ग्राम पंचायत में स्थित है।


यही हाल वाल बाउंडरी का है दीवाल तो खड़ी कर दी गयी किन्तु आज तक दीवाल पर प्लास्टर अथवा रंगाई पुताई का कार्य नही कराया गया।

 


यही हाल गार्ड रूम का भी है, न प्लास्टर न खिड़की न दरवाजा फिर सब दुरुस्त है, करीब साल भर पहले आश्रय केंद्र परिसर में लगा सोलर वाटर पम्प चोरी हो गया था, ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया की चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी, तब से ये बन्द पड़ा है इतनी भीषण गर्मी में एक वर्ष से पशुओं के लिए पानी की ब्यवस्था पम्पिंग सेट से की जा रही है, कर्मचारियों अथवा आगन्तुकों के लिए परिसर में पानी की कोई ब्यवस्था नही है, 


ये तो कुछ भी नही आश्रय केंद्र में बेजुबान मवेशियों की नाद में इतनी भीषण गर्मी में पानी की एक बूँद तक नही पाई गयी, सूखा भूसा खा कर आश्रय केंद्र के मवेशी स्वस्थ्य होने के बजाय बीमार हो कर मौत के मुँह में समा रहे हैं, 


जो पशु कमजोर हो कर गिर जाते है कौव्वे उनकी आँखे तक निकाल लेते है उसके बाद तड़प तड़प कर उनकी मौत हो जाती है।


मौके पर सी.डी.ओ साहब की नज़र मृत पड़े पशुओ पर और न ही स्टोर रूम में काले पड़ चुके भूसे पर गयी, 


इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने लगे हाथ परिसर में खड़ंजा लगवाने व पशुओं को बाहर जाने से रोकने के लिए चारों तरफ खोदे गए गड्ढों की गहराई बढ़ाने की मंजूरी भी ले ली है, 


खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को ये सभी कार्य तत्काल शुरू कराने का आदेश भी दे दिया है।


सी.डी.ओ के निरीक्षण से पूर्व आश्रय केंद्र की ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी ने पशुओं की हड्डी बोरे में भर कर सबकी नज़र से बचा कर ले जाते हुए दिखाई दिए इन सभी अब्यवस्थाओं के बाद भी मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार को कोई कमी नज़र नही आई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे