Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पर्यावरण सेना का जन- जन वृक्षारोपण अभियान शुरू



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़:उ.प्र.सरकार द्वारा संचालित वृहद वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत लगाए जाने वाले 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु पर्यावरण सेना द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जन जन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ पहाड़पुर गजेहड़ा में पौधरोपण और पौध वितरण के साथ पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने किया।


इस अवसर पर जन भागीदारी बढ़ाने हेतु वृक्षारोपण जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु जागरुक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तालाब पर नीम,शीशम,जामुन और कंजी का पौधा लगाकर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने किया।



इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु पौधरोपण के साथ हरे पेड़ों को बचाना होगा।


इसके लिए जरूरी है कि वृक्षारोपण को त्योहारों के रूप में मनाते हुए हर व्यक्ति एक एक पेड़ लगाए और उसकी सुरक्षा करे।


ब्लॉक मिशन नफीस अहमद ने सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुक किया।उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना है तो सभी लोगों को पेड़ लगाकर हरियाली को बढ़ाना होगा।


पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगो को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।


इस मौके पर भुल्लन यादव,अभिमन्यु यादव,नागेंद्र कुमार,निर्मला देवी,किरण देवी, आशा देवी, शांति देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे