Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस में सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

 


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज(गोण्डा)|लेखपाल क्षेत्र मंझारा ने उपजिलाधिकारी तरबगंज के आदेश पर शुक्रवार को मंझारा निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध स्थानीय थाने में सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है|


गौरव शरण गाँधी लेखपाल ने एसडीएम द्वारा आदेशित कराई तहरीर के आधार पर दर्ज कराए केस में उल्लेखित किया है कि गांव के ही देवतादीन ने बंजर भूमि गाटा संख्या 1911/0.0607,1913/0.1457 व 107333/0.8296 पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा है |


थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया है |

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे