Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तरबगंज: 15 अगस्त पर डांस को लेकर छात्रो के बीच हुए बवाल की सूचना पर पहुँची पुलिस, 13 लोग गिरफ्तार

 


रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत रानीपुर के इंटर कालेज स्कूल में 15अगस्त में डांस को लेकर दो समुदाय के छात्र आमने सामने आ गये और बवाल शुरू हो गया।


सूचना पर तत्काल पहुँची तरबगंज पुलिस ने  स्थिति पर नियंत्रण कर 13लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत रानीपुर पहाड़ी में स्थित इंटरकालेज में आज उस समय अफरातफरी का माहोल बन गया जब 15अगस्त में डांस को लेकर दो समुदाय के छात्रो के बीच कहासुनी हो गयी ।


जिसकी सूचना गाँव में पहुँची तो एक समुदाय के कयी लोगो ने स्कूल में पहुँचकर मारपीट शुरू कर दी।


 जिसकी सूचना थाने पर पहुँची तो बैंक चेकिंग के लिए निकले थानाध्यक्ष तरबगंज मनोज पाठक ने टीम के साथ तत्काल स्कूल में पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बवाल कर रहे दोनो पक्षो के 13लोगो को गिरफ्तार कर लिया ।


जिससे विवाद शांत हो गया और बड़ी घटना घटने से बच गयी, समय रहते अगर पुलिस ना पहुँचती तो दोनो समुदाय के बीच बहुत बड़ा बवाल हो सकता था ।


वही पुलिस ने 13लोगो को गिरफ्तार का शांति भंग की कार्यवाही करते हुए धारा- 151/107/116 सीआरपीसी में अभि0गणो का चालान कर दिया है।



                                        गिरफ्तार किये गये अभियुक्त                            

शब्बीर पुत्र स्व० हुसैन बक्स,अजमेर पुत्र शब्बीर,मो० रफ़ीक उर्फ़ ढोढ़े पुत्र महम ऊल्ला ,अकबर अली पुत्र बरकत अली, शाहरुख़ खान पुत्र मोहब्बत अली,

नि०गण पुरैनी थाना तरबगंज गोंडा।

अनिल कुमार चौहान,                         रदजीत कुमार चौहान,                     सुनील कुमार चौहान पुत्रगण दीनानाथ चौहान,                  हरकिशन चौहान पुत्र रामदेव चौहान,

ईद मो0 पुत्र मुसीबत अली,               सलीम पुत्र जहिर अली,             नसीर अहमद पुत्र मुसीबत अली,          वसीम अहमद पुत्र मुसीबत अली निवासी रानीपुर तरबगंज गोण्डा। 


गिरफ्तार कर्ता टीम में उ०नि० राजेश कुमार पांडेय मय टीम के साथ सामिल थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे