Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ईसानगर पुलिस ने 3.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो को भेजा जेल



आयुष

खमरिया खीरी:पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थो के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ईसानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जसवंतनगर के पास से दो लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया। जिनके पास से 3.5 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।


सीओ धौरहरा संजय नाथ तिवारी के की अगुवाई में व ईसानगर निरीक्षक अरविंद कुमार पाण्डेय की देखरेख में शुक्रवार को ईसानगर की चौकी खमरिया में तैनात उपनिरीक्षक शिवाजी दुबे ने जसवंतनगर बंधे के पास से संदीप पुत्र श्रीधर व हफ़ीज पुत्र जमालु निवासी ग्राम समर्दा चिकवनपुरवा थाना ईसानगर को 3.5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


जिसके संबंध में उपनिरीक्षक शिवाजी दुबे ने दोनों पर एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। 


वहीं अचानक हुई कार्रवाई के  बाद क्षेत्र के नशेड़ियों में अफ़रातफ़री का माहौल बना हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे