Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या: कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव यात्रा

 


अयोध्या, 29 अगस्त शुक्रवार :देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए और पूरा देश इस गौरवशाली इतिहास को पूरे हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़ कर मना रहा है।


आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के आंदोलन की अगुवाई करने वाले संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी एक सप्ताह का "आजादी गौरव यात्रा" कार्यक्रम का आयोजन जारी रखी है।

इसी कड़ी में मिल्कीपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी के संयोजन में पौराणिक स्थल महर्षि बामदेव के आश्रम से पिठला गांव स्थित मां आशादेवी के स्थान तक करीब आठ किलोमीटर तक लम्बी यात्रा निकालकर अपने गौरवशाली इतिहास को याद किया। 


यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद डॉ• निर्मल खत्री ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में भारत राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्य योगदान है और इसीलिए आजादी के मूल्यों की रक्षा करना और इन मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी सबसे अधिक कांग्रेसजनों की है।


जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा जिसका अपना कोई इतिहास नहीं है वह देश का इतिहास बदलने का प्रयास कर रही। 


कांग्रेस जन भाजपा के मंसूबों को सफल होने नहीं देंगे देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की महती जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के ही कंधों पर है।


एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा जब जब भाजपा की सरकार आती है महंगाई अपने चरम पर बढ़ जाती है।


कार्यक्रम के संयोजक बृजेश रावत ने कहा कि देश की आजादी के में करोड़ों देशवासियों ने अपनी कुर्बानी दी है, हमें उन महान सेनानियों के बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देना है, समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखना है।


तिरंगा गौरव यात्रा में प्रमुख रूप से शिवपूजन पांडे , अमरीश पांडे ,बृजेश रावत कार्यक्रम संयोजक संजय तिवारी कार्यक्रम प्रभारी दिनेश शुक्ला ,शैलेंद्र पांडे, तेजबली पांडे ,अमरीश पांडे, शैलेश शुक्ला, राम सागर रावत ,डॉ राजकुमार मौर्य ,विजय पाल सिंह, महिपाल सिंह ,पीयूष सिंह ,लल्लन पांडे ,पूर्व प्रधान संकठा पांडे, ओमप्रकाश सिंह विजय पांडे भीम शुक्ला भगवान बहादुर शुक्ला, संतोष तिवारी ,असगर अली, साधु राम मौर्या ,कृष्ण देव शर्मा ,पंकज सिंह, बृजनाथ, रामबालक यादव ,जयचंद ,राम तीरथ, रामकिंकर पांडे, फूलचंद यादव ,गंगाराम यादव रामभरोस यादव भोला दुबे उमेश तिवारी विश्वनाथ मिश्रा विक्की सिंह राहुल तिवारी वेद सिंह कमल राजेंद्र प्रताप सिंह रामदास बर्मा दयानंद शुक्ला रामेंद्र त्रिपाठी संदीप मिश्रा हरीनाथ पांडे शिव कुमार शुक्ला सुभाष तिवारी राजेंद्र तिवारी छेदीलाल राम लखन रावत अब्दुल हकीम मोहम्मद हाशिम महेश सिंह ताज मोहम्मद अन्य कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे