Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांसद प्रमोद तिवारी केन्द्रीय गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री के बने सदस्य, बढ़ा बेल्हा का रूतबा



गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को भारत सरकार के सर्वाधिक महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया है। 


शनिवार को यहां जिले में इसकी जानकारी होने पर समर्थकों के साथ प्रबुद्धजनों मे भी खुशी देखी गयी। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से अवर सचिव अनिल कुमार द्वारा राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी को गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सलाहकार समिति में नामित किये जाने का पत्र निर्गत हुआ है। 


राज्यसभा में दूसरे कार्यकाल में वरिष्ठ सदस्य होने के चलते प्रमोद तिवारी के लम्बे संसदीय अनुभवों को देखते हुए उन्हें गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में परामर्शदात्री चुना जाना बेहद अहम माना जा रहा है। 


देश के आंतरिक तथा वाहय संवेदनशील मसलों पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी सदन के अंदर अहम सुझाव देने को लेकर प्रतिपक्ष के साथ सत्ता पक्ष में भी प्रभावी आंके जाया करते है। 


संसद की परामर्शदात्री समितियों में गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति केंद्र सरकार के लिए भी देश के संवेदनशील मुददों पर परामर्शी के रूप में बेहद प्रभावी एवं महत्वपूर्ण हुआ करती है। 


गृह मंत्रालय अथवा विदेश मंत्रालय की संसदीय समितियों मे संसद में प्रतिपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के नेताओं की मंत्रणा एवं गहन विचारविमर्श के बाद सरकार इन समितियों में वरिष्ठता तथा प्रभाविकता के तहत नामों को स्वीकार किया करती है। 


ऐसे में सांसद प्रमोद तिवारी का गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में चुना जाना जिले के सियासी प्रभाव व ओहदे को अब और रूतवेदार बना गया है। 


राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी राष्ट्रीय परिवेश में देशव्यापी प्रभाव रखने वाले व्यक्तित्व मे भी आंके जाते है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में लगातार नौ बार विधायक चुनें जाने के साथ प्रमोद तिवारी यूपी सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का भी जिम्मा संभाल चुकें हैं। 


पिछली बार वह यूपी से राज्यसभा में निर्विरोध सदस्य चुनें गये थे। इस बार राजस्थान से प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा सदस्य के लिए करिश्मेदार जीत हासिल की है। 


ऐसे में प्रमोद तिवारी के लंबे राजनैतिक तथा प्रशासनिक अनुभवों को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से उन्हें गृह मंत्रालय जैसे केंद्र के अहम विभाग में स्थायी सलाहकार सदस्य नामित किये जाने की अधिसूचना हाल के नौ सितंबर को जारी की गयी है। 


प्रमोद तिवारी के परामर्शदात्री समिति में नामित होने की जानकारी यहां शनिवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है। 


वहीं सांसद प्रमोद तिवारी के गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में स्थायी सदस्य बनाए जाने की जानकारी से प्रमोद तिवारी के गृह जनपद प्रतापगढ़ के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। 


समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्ध वर्ग के बडे तबके में भी प्रमोद तिवारी के इस चयन को लेकर इसे जिले के बढे सियासी कद के लिए एक और बडी उपलब्धि को आंकते देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे