रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। नगर के विवेकानंद विद्यालय में भाजपा की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़ा में विभिन्न कार्ययोजनाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी।
इसके साथ आगामी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व निकाय में भाजपा का चेयरमैन बनाने की रणनीति बनाई गयी।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि इतेन्द्र सिंह, आशीष सोनी व देवेन्द्र दीक्षित, अशोक सिंह, अजीत सिंह, लक्ष्मी नारायण खेतान, श्याम किशोर मिश्रा, श्रीराम सोनी, भोले सिंह, मुकेश वैश्य, कन्हैयालाल, चंद्र कुमार शर्मा, अनूप गोस्वामी, अन्नू बाबा, मोहित पाण्डेय, चंदन गौड़, भूपेंद्र सिंह, अनूप मिश्रा, वीरेन्द्र तिवारी, राहुल पुरूवार, आनन्द तिवारी, अजय श्रीवास्तव, नन्द किशोर तिवारी, बृजेन्द्र शुक्ला व महेश बाल्मीकि सहित करनैलगंज नगर व ग्रामीण के पदाधिकारी व भाजपा के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ