प्रतापगढ़ :पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शती के अवसर पर अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन आज विकास खण्ड आसपुर देवसरा मुख्यालय परिसर में खण्ड विकास अधिकारी आर0पी0 सिंह ने तीन दिवसीय (दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2017) अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में उन्होने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज को एकात्मवाद और अन्त्योदय की परिकल्पना की। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के आदर्शो को हमे अपने जीवन में परिलक्षित करने का प्रयास करना चाहिये। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी भारत माता का सच्चे सपूत थे। उन्होने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने भौतिक सुख सुविधाओ को त्याग कर समाज और देश की सेवा करते थे। तत्पश्चात् उन्होने बताया कि पं0 दीनदयाल जी ने निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की तथा सरकारी योजनाओ का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुॅचे इसकी आवश्यकता पर बल दिया। खण्ड विकास अधिकारी श्री सिंह ने अन्त्योदय मेले में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य से उन्होने अपील कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के सम्बन्ध में जाकर आमजन मानस को जानकारी दें जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग मेले में भागीदारी कर पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी प्राप्त करे।
इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा आये सांस्कृतिक दल ने लोकगीत के माध्यम से पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत खुले में शौच से मुक्त हो जनपद गीत के माध्यम से की जानकारी दी। इस मेले में सूचना विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास परियोजना आसपुर देवसरा, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस अवसर श्याम शंकर दूबे ए0डी0ओ0 पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी नीशा देवी, अनिल कुमार, सुभाष पटेल, कमलेश कुमार, हरिओम, सुरेन्द्र कुमार, संजय पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ