कहा भाजपा में नही होता है महिलाओ का सम्मान
अखिलेश तिवारी
बलरामपुर :भारतीय जनता पार्टी के बलरामपुर ईकाई में आपसी खीचतान व पुरूष प्रधान संगठन होने की बात उस समय उभर कर सामने आयी जब महिला मोर्चा के पदाधिकारियो और सदस्यो ने भाजपा में महिलाओ की उपेक्षा का आरोप लगाया । दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज जनपद बलरामपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण करने पहुचे। जिला मुख्यालय के स्पोर्ट स्टेडियम मे बाढ़ पीड़ितो को संबोधित किया तथा राहत सामग्री बांटी। इस दौरान भरतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी ने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियो को तव्वजो नही दिया। जिसका विरोध महिला मोर्चा महिला मोर्चा के रेशम सिंह व अन्य कई महिला कार्यकर्ताओ ने किया और कहा कि भाजपा में महिलाओ की उपेक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिला मोर्चा के किसी भी पदाधिकारा को सीएम योगी से मिलने नही दिया गया। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने अरोप को निराधार बताते हुए सफाई दी और कहा कि कार्यक्रम काफी सूक्ष्म होने के कारण किसी को भी मिलवाया नही जा सका । उन्होंने कहा कि हमसे हर किसी को भुलाया नहीं जा सकता जो भी हो जनपद बलरामपुर के भाजपा संगठन में आपसी खींचतान अस्पष्ट झलक रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ