Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का हुवा आयोजन


विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी पण्डाल

बहराइच। पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म शती वर्ष के अवसर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी के कड़ी में ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी
का शुभारम्भ विकास खण्ड हुजूरपुर व कैसरगंज से किया गया। मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी पण्डाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। इसके अलावा सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लोगगीतों के माध्यम से लोंगो को केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों, योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी।
विकास खण्ड हुजूरपुर में आयोजित अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी तेजवन्त सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नन्द कुमार, फूलबक्श इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी हुजूरपुर, कृषि विभाग के सुपरवाईजर व अन्य वक्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय भारत के सबसे तेजस्वी, तपस्वी, एवं यशस्वी चिन्तक रहे हैं। उनके चिन्तन के मूल में लोक मंगल और राष्ट्र का कल्याण समाहित है। उन्होंने राष्ट्र को धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का सनातन पुंज बताते हुए राजनीति की नई व्याख्या की। वह गांधी, तिलक व सुभाष की परम्परा के वाहक थे। वह दलगत एवं सत्ता की राजनीति से उपर उठकर वास्तव में एक ऐसे राजनीतिक दर्शन को विकसित करना चाहते थे जो भारत की प्रकृति एवं परम्परा के अनुकूल हो और राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति करने में समर्थ हो। अपनी व्याखा को उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ का नाम दिया।
मेले के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के प्रेरक वचनों एवं व्यक्तित्व से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। इसी प्रकार विकास, स्वास्थ्य, बाल विकास, कौशल विकास, कृषि, पंचायती राज सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी पण्डाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। विकास खण्ड हुजूरपुर में मेले के दौरान 350 लोंगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण-पत्रों का भी वितरण किया गया। विकास खण्ड कैसरगंज में आयोजित मेले व प्रदर्शनी का उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार ने खण्ड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ भ्रमण कर अवलोकन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे