अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों का खौफ कम होने का नाम नही ले रहा दिन दहाड़े बैंक से रुपये लेकर घर जा रहे व्यक्ति से तमंचे के बल पर रुपये लूट कर हुए फरार हो गये
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकी प्रसाद निवासी कुर्मिन का पुरवा मजरे मीसा ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा रुदौली से एक लाख तीस हजार रुपये निकाल कर वापस अपने घर जा रहे वह जैसे ही रुदौली की शारदा सहायक नहर पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अपनी बाइक सामने लगाकर रोक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे और विरोध करने मेरी कनपटी पर तमंचा के बट प्रहार किया जिससे वह गिर पड़ा और बैग में रखा एक लाख तीस हजार रुपये लेकर चमपत हो गये पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी तभी से छानबीन में जुटी पुलिस मामले को मीड़िया से छिपाती रही कई बार पूछने पर कोतवाल जयबीर सिंह यादव घटना होने की बात तो स्वीकारी मगर तहरीर न मिलनें की बात कहकर फोन रख दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ