Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण


 गोंडा:वजीरगंज |  भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
     अध्यक्ष अपने लाव लश्कर के साथ 10:30 पर अस्पताल पहुँचे उस समय डॉ कुमार ज्ञानम, डॉ पूजा अग्रवाल  आरबीएसके डॉ जेके सिंह ओपीडी कर रहे थे। सारे काउंटर चल रहे थे। अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने अध्यक्ष  को व्यवस्था से अवगत कराते हुए चिकित्सक की कमी बतायी। उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ वे ही एक मात्र एमबीबीएस चिकित्सक है अस्पताल व्यवस्था बनाये रखने के लिए बारी बारी से पिपरी और डुमरियाडीह के चिकित्सकों की सेवाएं ली जा रही है। अध्यक्ष ने डिलवरी वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी बात की मरीजों ने  व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह समेत अन्य भाजपाइयों ने यहां तैनात महिला चिकित्सक डॉ पूजा अग्रवाल समेत अस्पताल कर्मियों एवं मरीजों  से किये जा रहे व्यवहार की शिकायत की। इस पर अध्यक्ष ने अधीक्षक को मन बड़ा कर गंभीर बनने की नसीहत दी। इस अवसर पर सुभाष तिवारी, गोली, बबलू शुक्ल, बलवंत सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे