खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।पूर्व सांसद राम सिंह हम सबके सहयोगी व मित्र रहे। राजनीति के अलावा भी उनका सहयोग हमेशा मिलता था। उनकी मृत्यु से हम सबने अपना एक सहयोगी खो दिया।यह बातें पूर्व सांसद राम सिंह के आवास पर उनकी मृत्यु पर सँवेदना व्यक्त करने पहुंचे काग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधि व काग्रेंस के राष्ट्रीय सचिव किशोरीलाल शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने स्व० सिंह के राजनीतिक कुशलता व बेबाक बातो पर बात करते हुए कहा कि राम सिंह ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की जो उनकी विशेषता थी। पूर्व साँसद को श्रद्धांजलि देते हुए काँग्रेस नेता सँदीप तिवारी (पिन्टू तिवारी) ने कहा कि स्व०राम सिह ने सुचिता की राजनीति की तथा कभी भी लोभ के पीछे नही पडे। श्री तिवारी ने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में सासंद श्री सिह ने गुमराह करने का कार्य नही किया। श्री तिवारी ने पूर्व सासंद स्व० सिंह को जननेता कहा। इस अवसर पर रोहित सिह, अशोक उपाध्याय, राहुल त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, अमरीश मिश्र, शेरू पाँडे आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व श्री शर्मा समेत अन्य ने साँसद स्व.सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वही काँग्रेस नेता टी०ए०खान की माता के निधन पर इनायतपुर व काग्रेंस नेता लाल पदमाकर सिह के घर पहुचकर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव केएल शर्मा ने दुख प्रकट किया। इस अवसर पर सुरेंद्र शुक्ला, रँजीत सिह, कैप्टन पाँडे, नफीस फारुकी आदि मौजूद रहे।
सुलतानपुर से है भावनात्मक लगाव
काँग्रेस पार्टी देश और प्रदेश के किसानों, मजदूरों, गरीबों के हर सुख दुख में साथ रहेगी। वर्तमान सरकारें विकास के सपने दिखा कर जनता को लडाती है
यह बातें काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने कांग्रेस नेता सन्दीप तिवारी (पिन्टू तिवारी) के आवास पर वार्ता के दौरान कही। श्री शर्मा ने गोरखपुर काँड पर प्रदेश सरकार के अडियल रवैये पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार कमियों को दूर करने के बजाय आरोप प्रत्यारोप कर खुद को सही साबित कर रही है जबकि पूरा देश सच्चाई जान रहा है कि यह घोर लापरवाही थी। काँग्रेस के प्रदर्शन पर श्री शर्मा ने कहा कि जनता जुमलों और सपनों मे फँस गई और अब पश्चाताप कर रही है। सुलतानपुर मे गांधी परिवार के सक्रियता पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यहा के लोगों ने राजीव गांधी और उनके परिवार को प्यार, सम्मान और जो अपनापन दिया वह भुलाया नही जा सकता। श्री शर्मा ने स्व० राजीव गांधी के नामांकन और दौरो से लेकर कई वाकये सुनाकर जनपद से रिश्ते को याद किया। इस अवसर पर जिले के नेतागण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ