Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी:राजीव ने दिया था बस स्टाप का तोहफ़ा, अब गिरने के कगार पर


आदित्य तिवारी 
तिलोई,अमेठी. देश को प्रधानमंत्री देने वाला ससदीय क्षेत्र अमेठी में आज अपने नेता का जन्मदिन बडे हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री होते हुए अमेठी को जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी  पहचान दिया। लेकिन यहां उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।
बात तिलोई विधानसभा कि किया जाए तो यहां 8 दिसंबर 1983 को प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने क्षेत्र को परिवहन निगम की बसों का क्षेत्र को तोफा दिया था। लेकिन क्षेत्र को मिला ये तोफा आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। अब तो विकास का पहिया मानों थम सा गया है।प्रतिदिन दर्जनों बसों में सैकड़ों मुसाफिरों के गन्तव्य का यह बस स्टाप आज गिरने की कगार पर है। ये सब तब है जब 10 साल केन्द्र मे यूपीए की सरकार रही , किन्तु प्रदेश से दूर होने के चलते   समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है। 
राजीव गांधी के बाद अमेठी का प्रतिनिधित्व काग्रेंस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कैप्टन सतीश शर्मा ,और अब सासद राहुल गांधी कर रहे हैं। तिलोई के व्यापारीयो के मुताबिक कई बार सांसद ,विधायक से लेकर शासन-प्रशासन से बस स्टाप के जीणोद्धार की बात कही गई किन्तु परिणाम शून्य ही निकला है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे