सुनील गिरी
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के सिटी कोतवाली पुलिस ने इंटर पास दो मोबाईल लुटेरों को किया गिरफ्तार एक लुटेरा फरार 11 मोबाईल, तमंचा,कारतूस, चाकू,बाइक बरामद । चलती बाइक से पालक झपकते ही छीन लेते थे मोबाईल । नोकरी न मिल पाने महंगे शोक और जल्द पैसा कमाने के शॉर्टकट ने दोस्तों को बनाया अपराधी ।
पुलिस गिरफ्त में खड़े अमित, मोहित उर्फ़ लुक्का ये दोनों बादमश इतने शातिर है के पालक झपकते ही महंगे मोबाईल को ले उड़ते थे । इस की मोबाईल लूटने का तरीका भी अलग था ये लोग बाइक से चलते थे और बाजार में बात करते हुए लोगों से मोबाईल को पलक झपकते ही छीन लेते और फरार हो जाते थे । वहीं बताया जा रहा है ये दो बादमश गहरे दोस्त है और एक साथ पढ़े थे दोनों को इंटर पास करने के बाद नोकरी नही मिली महंगे शोक और जल्दी अमीर बनने की चाहत ने इन्हें अपराधी बना दिया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ