Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ पुलिस ने स्कूली बच्चो को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया अवगत



सुनील गिरी 
हापुड़ : पुलिस ने यातायात नियमों एवं पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत कराने के लिए पुलिस लाइन में नो योर पुलिस कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को जानकारी दी। स्कूली बच्चों को कांस्टेबल से लेकर उच्च अधिकारियों तक की पहचान करने, वायरलेस सेट पर सूचना देने व अपराधियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड के जरिए डेमो दिखाकर बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गयी। बच्‍चों को यातायात नियमों का पालन न करने के चलते हुए सडक हादसों पर आधारित एक फिल्म भी दिखाई गई। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पुलिस के बारे में जानकारी व यातायात नियमों का पालन करने के लिए बच्‍चों को जागरूक किया गया है आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे