Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशाम्बी :हत्या का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार


सत्येन्द्र खरे 
कौशाम्बी :पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव में सप्ताह भर पहले गांव के बाहर अमरूद की बाग में विजय पटेल की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन सुबह उसका शव खून से लथपथ मिला था ।  घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के पांच दिन के बाद घटना का खुलासा करने के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे की तलाश थी। रविवार की देर शाम दूसरे को भी पुलिस हिरासत में ले लिया है। जनका गांव निवासी विजय रोजी- रोटी के लिए मुंबई में रहता था। उसके साथ मुंबई में गांव के राजेश पटेल व जितेंद्र पटेल भी रहते थे। किसी बात को लेकर विजय से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर विजय ने राजेश पटेल व जितेंद्र पटेल को कमरे से दो माह पहले निकाल दिया था। तभी वह मुंबई से गांव लौट आए थे। एक पखवारे पूर्व विजय भी घर आया था। कमरे से निकाले जाने से नाराज होकर राजेश पटेल व जितेंद्र पटेल ने विजय की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करने के बाद पूरामुफ्ती पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी राजेश पटले को गिरफ्तार किया था। रविवार की देर शाम पूरामुफ्ती पुलिस ने जितेंद्र पटेल को मंदर मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे