सुल्तानपुर। मामला लम्भुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे से जुड़ा है। जहां के रहने वाले आरोपी रोहित जायसवाल को बीते 30 नवम्बर को मुखबिर की सूचना पर एनसीबी लखनऊ की टीम ने करीब 31 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपी रोहित की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता गोरखनाथ शुक्ल ने जमानत पर विरोध जताया। तत्पश्चात एडीजे प्रथम श्यामजीत यादव ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
सुल्तानपुर:गांजा तस्कर की जमानत अर्जी खारिज,31 किग्रा गांजे के साथ पकड़ा गया था आरोपी
सितंबर 06, 2017
0
Tags


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ