Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी:6 दिन पहले हुए हत्या का पुलिस ने किया खुलासा


एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा फरार
सत्येन्द्र खरे 
कौशांबी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका निवासी विजय हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। विजय की हत्या के आरोप में उसके एक साथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरा साथी मौके से फरार है। सकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही। पुलिस का दवा है कि विजय ने मुंबाई में अपने कमरे से आरोपियों को किराया न देने के कारण निकाल दिया था। घटना इसी का प्रतिशोध है। 
      जनका निवासी विजय सिंह उर्फ दारोगा मुबंई में रहकर सिलाई का काम करता था। कुछ दिनों पहले वह गांव लौटा था। बीते 17 सितंबर को उसका शव गांव के बाहर एक बाग में मिला। दारोगा के पिता रामगोपाल पटेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पूरामुफ्ती पुलिस ने शुक्रवार की गांव के राजेंद्र कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद पटेल को दारोगा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर जेल भेज दिया। जबकि उसका दूसरा साथी जितेंद्र मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। 

मुंबई में हुआ विवाद बना हत्या का कारण 
- दारोगा कई सालों से मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। करीब दो माह पहले उसके साथ राजेंद्र व जितेंद्र भी वहीं आ गए। दारोगा ही उनका खर्च उठा रहा था। लगभग डेढ़ माह तक उनका खर्च उठाने पर दारोगा के ऊपर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ने लगा। जिसके बाद उसने राजेंद्र व जितेंद्र से किराया व भोजन को लेकर खर्च मांगा। इसी को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद जितेंद्र व राजेंद्र वहां घर लौट आए। दोनों के मन में इस बात को लेकर खुन्न बनी रही। जो दारोगा की हत्या का कारण बनी।

क्या कहती है पुलिस 
भाष्कर मिश्रा, एसओ पूरामुफ्ती ने बताया कि  विजय के गांव लौटने के बाद पहले से खुन्न खाए जितेंद्र व राजेंद्र उसे रात में आने साथ खाने व पीने के लिए ले गए। वहीं उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए। आरोपी राजेंद्र कुमार भागने की फराक में मनौरी रेलवे स्टेशन गया था। जिसे सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके फरार साथी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे