Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी:अधिशासी अभियंता ने एमडी को भेजा पत्र


सत्येन्द्र खरे 
कौशांबी : तार टूटने या बिजली में कोई खराबी आए तो ग्रामीण उपकेंद्र में कैसे बताए। जिन उपकेंद्रों पर बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन हैं, वह बंद है। ऐसे में सभी उपकेंद्रों पर सीयूजी नंबर रखने की जरुरत है। मंझनपुर को छोड़ दे तो किसी सब स्टेशन के पास सीयूजी नंबर नहीं है। इसलिए ग्रामीणों का उपकेंद्र से संपर्क नहीं हो पाता है। उपकेंद्रों पर सीयूजी नंबर रखवाने के लिए एक्सईएन ने एमडी को पत्र लिखा है।
    जिले में 31 विद्युत सब स्टेशन है। इनके माध्यम से पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई को लेकर कोई समस्या आए तो इसके लिए ग्रामीणों को अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता है। जब तक अधिकारी इसकी जानकारी सब स्टेशन को देते। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। तार टूटने व अन्य मामले को लेकर अक्सर इस प्रकार की बातें सामने आती रही। समस्या को देखते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत प्रभाकर पांडेय ने एमडी विद्युत कार्यालय को पत्र भेजकर सभी सब स्टेशन के लिए सीयूजी नंबर की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीयूजी नंबर मिलने से ग्रामीणों को उपकेंद्र में शिकायत करना आसान होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे