Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी:ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर मांगी बिजली


सत्येन्द्र खरे 
कौशांबी : ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद दोबारा मिलना कठिन है। इसके लिए जिले के लोग परेशान है। ट्रांसफार्मर फुंक होने के कारण परेशान ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर इसे दिलाने की मांग की है।
    पश्चिम शरीरा विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत भगवतपुर गांव निवासी  राजेंद्र सिंह, मूलचंद्र, मान सिंह पटेल, दीपक सिंह, अमित सिंह, चुनना सेन, हरिश्चंद सिंह, रामबाबू, शिवरतन, राजेंद्र कुमार, शुभम सिंह, लाल बहादुर सिंह, माताबदल सिंह, सोनू सिंह, होशियार सिंह व शाहिद आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 29 अगस्त को अचानक फुंक गया। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी टोल फ्री नंबर पर दी, लेकिन अब तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगा। ग्रामीणों ने बताया कि संभावना थी कि नवरात्रि से पहले दूसरा ट्रांसफार्मर लग जाएगा, लेकिन नवरात्रि शुरू हो गई। अब तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगा। जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दुर्गा पूजा को संज्ञान लेते हुए तुरंत बिजली व्यवस्था सही करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे