Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रही आगनवाड़ी कार्यकत्रियां


राकेश गिरी 
बस्ती ।  मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर  चौथे दिन  गुरूवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया। 
फूलमती चौधरी ने उप  जिलाधिकारी  से मिलकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। मांग किया कि उनकी समस्याओं का समुचित समाधान शीघ्र कराया जाय। 
धरने को सम्बोधित करते हुये एसोसिएशन जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि  आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपनी एकजुटता बनाये रखें। प्रदेश सरकार को आज नहीं तो कल मानदेय वृद्धि करना ही होगा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सरकारी कर्मचारी बनने का स्वप्न साकार होगा। बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर धरना अनवरत जारी रहेगा।
धरने को ममता चौधरी, शकुन्तला, चन्द्रावती,  इन्द्रावती देवी, नीता देवी, आशा देवी, रेखा देवी, एन.एच. अजनवी,  ऊषा गुप्ता, प्रभावती  चौधरी, इन्दिरा चौधरी, जोडावती सिंह, भाग्यमनी दूबे, संगीता वर्मा, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, विभा सिंह आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों को उनका अधिकार मिले। सरकार वायदा करने के बावजूद अब उसे पूरा करने में हीला हवाली कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 
कार्यक्रम में गुडिया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र,  विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय, मालती पाण्डेय, कान्ती तिवारी, किरन देवी,  चन्द्रकला देवी, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह,  गीता जायसवाल, मुन्नी देवी, रामधारी देवी, गंगोत्री देवी, खुशनुमाबानों, ऊषा देवी, कुमुद कुमारी, प्रभावती देवी, विजयनन्दनी, मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, शीलावती, ऊषा      चौधरी, मालती गुप्ता, वीना गौड़, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता चौधरी, रामा देवी, नीलम पाल, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे