राकेश गिरी
बस्ती । मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर तीसरे दिन बुधवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया।
फूलमती चौधरी ने जिलाधिकारी अरविन्द कुमार से मिलकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि उनकी समस्याओं को सरकार तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया जाय जिससे उनकी मांगो पर सरकार शीघ्र विचार करे।
धरने को सम्बोधित करते हुये एसोसिएशन जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि एकजुटता से ही सफलता मिलेगी। सरकार ने आंगनवाडी कार्यकत्रियों से जो वादा किया है जब तक उसे पूरा नहीं कर दिया जाता आंगनवाडी कार्यकत्री अपना आन्दोलन जारी रखेंगी। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कलम बंद हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिलता।
धरने को सरिता, शकुन्तला, चन्द्रावती, सुनैना, इन्द्रावती देवी, नीता देवी, आशा देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, एन.एच. अजनवी, अशोक कुमार गौतम, ऊषा गुप्ता, प्रभावती चौधरी, इन्दिरा चौधरी, जोडावती सिंह, आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि लम्बे समय से उपेक्षा का शिकार आंगनवाडी कार्यकत्रियों को उनका अधिकार मिले।
कार्यक्रम में चन्द्रकला शर्मा, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह, गीता जायसवाल, मुन्नी देवी, रामधारी देवी, गंगोत्री देवी, खुशनुमाबानों, ऊषा देवी, कुमुद कुमारी, प्रभावती देवी, विजयनन्दनी, मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, शीलावती, ऊषा चौधरी, मालती गुप्ता, वीना गौड़, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता चौधरी, रामा देवी, नीलम पाल, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ