राकेश गिरी
बस्ती। मिश्रौलिया स्थित ग्रीन वैली एकेडमी में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व शिक्षकों ने डा. राधाकृष्णन की जयंती पर केक काटकर उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। सूर्यबक्श पाल महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजीत सिंह ने कहा कि भारत की गुरू शिष्य की परंपरा समूचे विश्व के लिये प्रेरणास्रोत रही है। एक आदर्श शिक्षक ही समाज का वास्तविक रचनाकार है।
डा. सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य नौकरी हासिल करना नही बल्कि राष्ट्र के लिये सुयोग्य नागरिक तैयार करना है। सुयोग्य नागरिक वह कच्चा माल है जिसकी बुनियाद पर भारत को विश्व गुरू के रूप में प्रतिस्थापित करने की कल्पना साकार हो सकती है। इस अवसर पर आदित्य त्रिपाठी, प्रखर उपाध्याय, अदीबा शमीम, नोमान अहमद, महेबर फातिमा, हर्षवर्धन, अंजली पाल, शशि, सुधा पांडे सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सृष्टि सेनी, अर्चना सिंह, अंजू, मनाली, रेनू, राजू, प्रदीप, रूबी, शशि, सलमा आदि ने शिक्षक की भूमिका निभाई और कखाओं में जाकर अध्यापन कार्य किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ