Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस





गोंडा। मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर मनकापुर  एपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकायें, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड व छात्र-छात्राओं द्वारा स्वछता अभियान की रैली निकाल कर कस्बा के गांधी नगर, जवाहर नगर, सुभाष नगर, चौक चौराहा, भगत सिंह नगर, रफी नगर, पटेल नगर, सब्जी मंडी आदि स्थानों के लोगों को   स्वछ भारत निर्माण बनाने के लिए जागरूक किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सर्व पल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर दीप प्रज्वलित किया गया और उनके जन्मदिवस पर खुशियां मनाते हुए केक काटकर विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं को फल और मिठाई बांटी गई।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व प्रथम रोली मिश्रा ने सरस्वती वंदना, सूफिया, काजल, मुस्कान आदि ने 'टीचर ओ टीचर' डांस प्रस्तुत किया, निधी, नितिन, दिव्या, शिवांगी, अलका, अनुसुइया ने नाट्य कला प्रस्तुत किया, नितिन शुक्ला ने चुटकुला के माध्यम से सभी लोगों को खूब हंसाया।इसी क्रम में सलोनी, साक्षी, आंचल, सुहांसी, सुमन, साधना ने भाषण, डांडिया नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रघुराज सिंह, रागनी मिश्रा, वंदना सिंह, केपी सिंह, एके पांडेय, आरडी आर पांडेय, डीपी सिंह, समीर सिंह, कृतपाल, संदीप सिंह, भारत सिंह, अजय शुक्ला, रामजी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के आरपी इंटर कालेज, डीपी इंटर कालेज, नावकीर्ति बालिका इंटर कालेज, विवेकानंद विद्यालय, डीएवी इंटर कालेज में भी शिक्षक दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया है।

वही शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय  किशुनदासपुर में  जितेन्द्र कुमार वर्मा एवम स. अ. मनीषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।क्रीडा प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और फुटबाल का आयोजन किया गया।विजयी टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया।पेंटिग प्रतियोगिता में मनोज प्रथम स्थान पर और प्रीती द्वितीय स्थान पर रहीं।निबंध प्रतियोगिता में नितेश प्रथम और शिव प्रसाद द्वितीय स्थान पर रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे