Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:सांस्कृतिक कार्यक्रम एंव कवि गोष्ठी के साथ मना क्लब का स्थापना दिवस




समाजसेवी महिलाओं व शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित 

शिवेश शुक्ल 
प्रतापगढ । एलायंस क्लब इण्टरनेशनल का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक क्लब के महिला कार्यालय पर मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ क्लब के डिस्टिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमरवैश्य व क्लब की महिला अध्यक्ष रेखा उमरवैश्य ने केक काटकर किया ।कार्यक्रम में क्लब की सदस्या श्र्षिका सिह ने जहॉ स्वागत गीत प्रस्तुत किया वही पूनम गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षक दिवस के दृष्टिगत शिक्षिका ममता, मीना पुष्पाकर, साध्वी शुक्ला, अर्चना पाण्डेय, अनुपमा पाण्डेय तथा अशोक कुमारी को आदर्श शिक्षक सम्मान से क्लब ने नवाजा ।वही जागृति के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यो हेतु क्लब के डिस्टिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमरवैश्य व महिला महिला रेखा उमर वैश्य रेनू द्विवेदी, पूनम गुप्ता, प्रज्ञा सिह, सीमा मिश्र को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर सरस काव्य गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये । युवा कवि शिवेश शुक्ल ने अपनी रचना - " चलो जलायें दिया रोशनी के लिए, बंदगी के लिए जिंदगी के लिए ।" आकाशवाणी की कलाकार (गायिका ) ममता त्रिपाठी ने - " के तोहरा संग जाई भंवरवा " गाकर ऊचाई प्रदान की ।गायिका प्रज्ञा सिह ने मॉ पर अपनी रचना सुनाकर वाह वाही वटोरी ।कवि- साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने " मै गुजरता जा रहा हू तेज तूफॉ की तरह - रास्ते के ये पहाडो रास्ता खाली करो ।" पढ कर मौजूद लोगो में अच्छे कार्य करने हेतु उत्साहित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के गवर्नर रोशनलाल उमरवैश्य ने करते हुए स्थापना काल से अब तक का क्लब के इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला ।उन्होने इस दौरान कहा कि क्लब वर्तमान समय में 40- 45 देशो मे सेवा कार्य कर रहा है । क्लब द्वारा शीघ्र दिल्ली में कैंसर पीडितो के लिए निःशुल्क अस्पताल बनकर तैयार हो रहा है । मुख्यअतिथि न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने कहाकि कार्य से ही यश मिलता है । इस मौके पर पंतजलि पीठ के मण्डल प्रभारी दुर्गेश सिह, प्रवक्ता योगेन्द्र बहादुर सिह, डॉ विनय श्रीवास्तव, राधेश्याम दीवाना, सुरेश अग्रवाल, छेदी लाल, मोहन गुप्ता समेत आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे