राकेश गिरी
बस्ती । आज पूर्व प्रसारित सूचना के अनुसार प्रांतीय आवाहन पर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति बस्ती द्वारा गांधी कला भवन पर एकत्र होकर ग्राम रोजगार सेवक जागरूकता रैली के माध्यम से अपनी प्रमुख मांग पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित पंचायत सहायक की भर्ती पर रोक लगाने ,संविदा पर नियुक्ति38000 ग्राम रोजगार सेवक को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने एवं अन्य 9 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु जिलाधिकारी महोदय बस्ती के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया साथ ही साथ
जिला इकाई बस्ती ने यह निर्णय लिया कि यदि सरकार हमारी मांगों को दिनांक 12 सितम्बर 2017 से पूर्व नहीं मानी तो पूरे प्रदेश के रोजगार सेवक एक साथ लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे कार्यक्रम में प्रदेश संचालन समिति के सदस्य -आचार्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ,मंडल प्रभारी- राजेंद्र चौधरी ,प्रवीण कुमार, हरिशंकर यादव ,राजेश कुमार यादव, मनोज मिश्रा, सूबेदार दुबे, मनोज उपाध्याय ,अमरनाथ राजभर ,रामचंद्र ,संजीत सिंह, श्याम करन यादव ,हेमंत कुमारी, मंजू लता ,दुर्गावती, अंकित ,रुचि, गीता, पूनम ,मीरा ,सोनू ,अर्चिता, अनिल कुमार यादव ,घनश्याम चौधरी ,राकेश यादव ,रामकेश यादव ,अवधेश यादव, सहित तमाम रोजगार सेवक साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ