राकेश गिरी
बस्ती । शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विकास खण्ड गौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में मंगलवार को छात्रों के बीच जहाँ 'खेलो फुटबाल' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं छात्राओं में पुराने अखबार से बने रंग बिरंगी मोतियों से डाॅ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कलात्मक चित्र बनाने की प्रतिस्पर्धा हुई।
विजेता टीम के कप्तान अखिलेश यादव के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मो० जुनैद व सूरज यादव को नकद पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि भूपेश सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक-गौर ने उत्साहवर्धन किया इसके साथ ही शिल्प प्रतियोगिता में अर्चिता शर्मा, शिल्पा राव व जगदम्बिका प्रसाद को पुरस्कृत किया गया।
छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व खेल शिक्षक शम्भू नाथ सिंह ने जहां डाॅ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने को कहा वहीं खेल को जीवन का अनिवार्य अंग बताया। इनके अतिरिक्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या व कला शिक्षक आलोक शुक्ल ने भी बच्चों को सम्बोधित किया।
समापन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की ओर से केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया इसके बीच कक्षा सातवीं की छात्रा सलमा शाह ने स्कूल ना छूटे, गुरू का ज्ञान ना रूठे, गीत को भावपूर्ण स्वर में गाकर सभी को भावुक कर दिया।
समारोह में ग्राम प्रधान अली अहमद, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो० अली, कार्यानुभव शिक्षिका मीना वर्मा, भानदत्त व अवतारी देवी के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ