Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा नेता ने विद्यालय में किया वृक्षारोपण


राकेश गिरी 
बस्ती। शिक्षक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र पाल के नेतृत्व में कृष्णा भगौती स्थित सावित्रीबाई एजुकेशनल एकेडमी में पौधरोपण किया। वे इस मौके पर विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि एवं संरक्षक मौजूद थे। भाजपा नेता ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने का सशक्त व सरल माध्यम है। हर नागरिक निजी स्तर पर अपने या महापुरूषों की जन्मदिन पर पौधरोपण कर उसे यादगार बना सकता है। 
किसी खास मौके पर किया गया पौधरोपण दूसरों को भी प्रेरित करता है साथ ही स्वाभाविक रूप से पौधे के संरक्षण का ध्यान रहता है। उन्होने पौधरोपण के बाद स्कूली बच्चों को उनके देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले शिक्षक दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये भाजपा नेता ने कहा कि गुरूजनों के प्रति आदर का भाव गुरू शिष्य की परंपरा को मजबूत करता है। हमें इसे आगे बढ़ाना होगा। प्रबंधक बालमुकुनद चौधरी ने बच्चों को भी घर पहुचकर पौधरोपण करने को कहा।
पौधरोपण के दौरान रामसंवारे, मो. अनीस खान, कमलेशधर दुबे, विनय शाही, मेहदी हसन, श्यामशंकर तिवारी, बालमुकुन्द चौधरी, वीरबहादुर चौधरी, अजीत सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल पाल, प्रेम यादव, रंजीत यादव, अमित पाल, रमेश सिंह, राजू, गौरव, शैलेन्द्र सिंह उर्फ पिंकू, रमेश गुप्ता उर्फ छोटू, उमेश चन्द्र, परविन्दर, गाजी हुसेन, उदय प्रताप सिंह, सुनील, राघवेश चौधरी, धीरज, गौरव, श्रीमती साधना, प्रतिभा शुक्ला, गुड़िया राव, उजमा करामत, अंशू चौधरी, उत्तम चौधरी, सावित्री प्रजापति, जैनब परवीन, शमीमा खातून, दीक्षा चौधरी, ओकार मिश्रा, रामप्रगट, डा. राजेन्द्र पांडे, मो. रईस, शम्भूनाथ, आलोक, विक्की, हिमांशी, रवि प्रकाश, विशाल, रोशन, पृथ्वीराज, चौधरी, अमन कुमार, राजकुमार, शिवानी, अंतिमा आदि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे