Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:बीएसए ने किया फुटबाल मैच का उद्घाटन


बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लाक संसाधन केन्द्र हर्रैया पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उन्होने शिक्षकों का आवाहन किया कि वे शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में योगदान दें।
इस अवसर पर अनेक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों से संवाद बनाते हुये फुटबाल मैच का उदघाटन किया। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक भीमसेन सिंह, सह समन्वयक व्यास चन्द्र यादव, गिरजेश बहादुर सिंह, अनिल कुमार तिवारी, श्री नरायन मिश्र, वार्डेन रंजना सिंह, उत्तम वर्मा, संजीव गौतम, अरूण साहू, दीपक सिंह, सावित्री, रक्षाराम आदि शिक्षकों ने योगदान दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे