खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर अंकुरण फाउंडेशन द्वारा मोती देवी रूलर टैलेंट एकेडमी निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ हुआ। इस कोचिंग में 13 विद्यालयो से चयनित 60 बच्चो को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिलाधिकारी हरेंद्र वीर सिंह जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं फीता काट कर हुई।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय गिरीश सिंह ,अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह व कमल नयन पाण्डेय ,राधे श्याम सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रूद्र प्रताप सिंह मदन ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मेधावी बच्चो के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए माध्यम उपलब्ध कराने के लिये अंकुरण फाउंडेशन बधाई का पात्र है। राधेश्याम सिंह ने कहा अंकुरण की यह पहल सबसे अलग है। कमल नयन पाण्डेय ने कहा इस कोचिंग के माध्यम से बच्चो का सर्वांगीण विकास होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने बताया कमजोर बच्चो को मिलेगी नई दिशा ।अंत में संस्था के संरक्षक डॉ सुधाकर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि अंकुरण फाउंडेशन इन बच्चो के सर्वांगीण विकास की तरफ ध्यान देगा बच्चो को हर तरह से तैयार किया जायेगा।
इस मौके पर डॉ सुधाकर सिंह, डॉ जे पी सिंह, करतार केशव यादव , डॉ डी एस मिश्रा ,कवि डीएम मिश्रा ,ओम प्रकाश सिंह ,सरदार महेंद्र पाल सिंह जी, अशोक सिंह,सुरभि शुक्ला,संदीप शुक्ला, डॉ आशीष सिंह सुंदर लाल टण्डन, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश पाण्डेय, दिनकर सिंह, आरिफ,जावेद, अभिनव, संदीप,सलीम , बृजेश, अंकुर,अजीत, सत्यम, अमित, संदीप, सशांक, अवधेश ,मनीष,सोनू , प्रदीप,विशेष, आयुष चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ