Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सी.डी.ओ. ने बल्दीराय के नन्दौली गांव में फूलों व मूंगफली की खेती का निरीक्षण

खुर्शीद खान 

सुलतानपुर । मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के आर्थिक उन्नयन के प्रति कटिबद्ध है। सरकार द्वारा कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु किसानों को कृषि से सम्बन्धित बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, कृषियन्त्र एवं फसली ऋण दिलाकर उत्पादकता में वृद्धि हो सके, जिससे किसानों का आर्थिक उत्थान और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। मुख्य विकास अधिकारी ने आज बल्दीराय ब्लाक अन्तर्गत नन्दौली गांव के प्रगतिशील किसान जमील अहमद के खेत पर जाकर गेंदा तथा मूंगफली की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान जमील अहमद द्वारा फूल की खेती के साथ मूंगफली, मक्का व धान की उन्नतिशील प्रजातियों के बीज का प्रयोग कर खेती के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने किसान जमील अहमद तथा उपस्थित किसानों को सलाह दी कि वे जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग कर अपने कृषि उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही , कृषि रक्षा अधिकारी अरूण कुमार त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी मीना देवी ने उपस्थित किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 
भुट्टा भेंट कर किया सभी अधिकारियों का स्वागत
इस अवसर पर किसान जमील अहमद ने मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों का स्वागत किया तथा भुट्टा भेंट किया। जमील अहमद ने बताया कि वह डेढ़ बीघे में गेंदा, डेढ़ बीघे में  मूंगफली, डेढ़ बीघे में मक्का, ढाई बीघे में काला नमक धान की  खेती किया है। उसने अपने खेत में मत्स्य पालन हेतु लगभग 15 विस्वा में एक तालाब निर्माण कराया है। जमील अमहद ने बताया कि उसे विभिन्न फसलों में अच्छा उत्पादन मिलता है तथा उसकी वार्षिक आमदनी 01 लाख रूपये से अधिक है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे