Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सम्पूर्ण समाधान दिवस!भूमि पर अवैध कब्जे के निस्तारण हेतु टीमें गठित कर मौके पर भेजी गयी


खुर्शीद खान 
सुलतानपुर । जिलाधिकारी हरेन्द्रवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस को पूरी गम्भीरता से लेते हुये प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय से न होने पर सम्बन्धित अधिकारी दण्डित होंगे। जिलाधिकारी आज बल्दीराय में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। 
जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण को गम्भीरता से लेते हुये राजस्व व पुलिस की 06 संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी। उन्होंने कहा कि ये संयुक्त टीमें आज ही मौके पर जाकर तथा दोनो पक्षों को सुनकर समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने पिपरी साईंनाथपुर में रास्ते के विवाद के निस्तारण, महुली तथा दरियापुर में जमीन की पैमाइश एवं सरायगोकुल रसहड़ा एवं देहली में ग्राम सभा की । 
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी अधिकारी नियमित रूप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को प्रतिदिन स्वयं कम्प्यूटर पर खोलकर देखें तथा समयसीमा के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित करें। डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर डिफाल्टर श्रेणी वाली शिकायतों का शतप्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिये तथा कहा कि समय से निस्तारण न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुई
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की, लेकिन सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित कोई शिकायत लम्बित नहीं पायी गयी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। आज प्राप्त शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गयी। जिन प्रकरणों का निस्तारण जिला स्तरीय अधिकारियों नहीं कर सके उसकी सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी ने की। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सी.वी.एन. त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी रमेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, डी.एफ.ओ. के.सी.बाजपेयी, डी.डी.ओ. डॉ.डी.आर. विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, पी.डी. एस.के. द्विवेदी, डी.सी. मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, डी.सी.एन.आर.एल.एम. बी.बी.सिंह व सम्बन्धित उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे